संजय मिश्र के बीजेपी जिलाध्यक्ष बनते ही सुखपुरा मे कार्यकर्ताओ मे फैली ख़ुशी, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
सुखपुरा बलिया।।भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के बनाए जाने पर सुखपुरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का मनाया। मण्डल अध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि संजय मिश्रा के अध्यक्ष बनने पर पार्टी और मजबूत होगी।आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद में भाजपा को सातों सीट पर जीत मिलेगी।इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, संतोष पाण्डेय, प्रकाश उपाध्याय, प्यारेलाल चौहान, उमेश सिंह,पप्पू सिंह, अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।