Breaking News

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बस डिपो, का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

 




जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बस डिपो, बलिया के निर्माण कार्य में और तेजी लाने के दिए निर्देश 

 बलिया।।जिलाधिकारी  प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज निर्माणाधीन बस डिपो, बलिया का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। 

           जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सहायक अभियंता सी.एण्ड डी.एस. को और अधिक लेबर लगवाकर तथा आ रही समस्या का संबंधित अधिकारी से समन्वय कर समस्या का निस्तारण कराते हुए निर्माण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।



                 निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन, एआरएम रोडवेज अजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री आसाराम वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी श्री सुभाष कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।