देश को विकास की नई दिशा दे रहा है उत्तरप्रदेश : संजय मिश्र
बलिया।।योगी सरकार के आठ वर्ष 25 मार्च को पूरे होने जा रहे हैं। सरकार प्रदेश भर में तीन दिवसीय 25 से 27 मार्च तक भव्य आयोजन करने जा रही है। सभी जिलों में 'यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन' थीम पर भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे पहले सोमवार को हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किए हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाईं।
जिलाध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई दिशा दे रहा है।कहा कि 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी आप सभी जानते हैं, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्या था, यह किसी से छिपा नहीं, यही प्रदेश है जहां किसान आत्महत्या करता था, युवा के सामने पहचान का संकट था, इसी प्रदेश में दंगे अराजकता था। इन्हें उत्तर प्रदेश ने झेला था। प्रदेश वही है, तंत्र वही है, केवल सरकार बदलने से व्यापक बदलाव कैसे होता है, इसको महसूस किया जा रहा है। श्री मिश्र ने कहा कि आठ वर्ष के स्वर्णिम काल की उपलब्धि लोगों तक पहुंचाना है।कहा कि मंगलवार को जनपद में जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा प्रदेश का रिपोर्टकार्ड प्रस्तुत किया जाएगा।इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह, अमिताभ उपाध्याय, संजीव कुमार डम्पू, आलोक शुक्ला, अशोक यादव,अरुण सिंह, सतबीर सिंह,कृष्णा पाण्डेय,पंकज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।