Breaking News

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आवाज है पत्रकारिता-विनोद सरोज




कुंडा ब्लाक सभागार में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक हुआ शपथ ग्रहण

कुंडा  ( प्रतापगढ़ )।।स्थानीय ब्लाक सभागार में गुरूवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कुण्डा तहसील इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण हुआ। बाबागंज विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने बतौर मुख्य अतिथि अतिथियों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक विनोद सरोज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपेन्द्र शुक्ला व महामंत्री अरशद खान के साथ उपाध्यक्ष रवि मोदनवाल, शाश्वत शुक्ला, महेश धुरिया, संगठन मंत्री अरविंद जायसवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्र, मीडिया प्रभारी आशीष पाण्डेय, संयुक्त मंत्री अजमत अली व जिला प्रतिनिधि बबलू सरोज तथा संरक्षक पन्नालाल गुप्ता व अजय यादव तथा सुरेश पाण्डेय एवं अनुशासन प्रकोष्ठ के रवीन्द्र दुबे व रामभरोसे मिश्र को पद एवं उत्तरदायित्वों के प्रति निष्ठा का प्रतिज्ञान कराया। 



बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनोद सरोज ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए सच का संघर्ष ही पत्रकारिता है। उन्होनें कहा कि लेखन व पत्रकारिता को जनापेक्षी मुद्दों  पर सदैव केन्द्रित रखना चाहिए। विधायक विनोद ने स्वयं तथा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह  राजा भइया व एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी की ओर से पत्रकारों के मान सम्मान व सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता जतायी। विशिष्ट अतिथि कुण्डा ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह ने पत्रकारिता के आदर्शो पर प्रकाश डाला। कुण्डा चेयरपर्सन के प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी व पूर्व प्रमुख एवं जिपंस बबलू सिंह तथा मानिकपुर टाउन एरिया चेयरपर्सन प्रतिनिधि शिव प्रसाद जायसवाल, पूर्व प्रमुख बिहार प्रफुल्ल सिंह डब्बू, जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल , कांग्रेस नेता संदीप त्रिपाठी,ने विशिष्ट वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक एवं राष्ट्रीय वातावरण की मजबूती में पत्रकारों से निरपेक्ष भूमिका का आहवान किया। मुख्य वक्ता महासंघ के पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में मीडिया की रचनात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला। 



राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने स्वागत भाषण में महासंघ के द्वारा सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यो की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव कार्यालय एवं मीडिया  प्रभारी पवनेश उपाध्याय व संचालन वरिष्ठ पत्रकार अजय पाण्डेय ने किया। समारोह में विधायक विनोद सरोज ने जनसत्ता दल लोकतंात्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया की ओर से  राष्ट्रीय देश दर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदीप सिंह  सहित लालगंज तहसील इकाई अध्यक्ष विकास मिश्र, पत्रकार सुरेन्द्र तिवारी सागर, सुनील सिंह, मुकेश तिवारी, शिवाकांत मिश्र, दिनेश सिंह, आईपी मिश्र, राजेश पाठक, संतोष सिंह , ठेकेदार  आदि को अंगवस्त्रम तथा सम्मान पत्र से पत्रकारिता उन्नयन 2025 का सारस्वत सम्मान प्रदान किया। समारोह को सतीश मिश्र विधायक, प्रदीप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, संदीप त्रिपाठी, रणजीत सिंह, विकास मिश्र, विनोद मिश्र, राकेश मिश्र, राजेश प्रभाकर, आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर , समाजसेवी ठेकेदार मनोज सिंह कनांवा,सोमनाथ मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू शुक्ला नरियावां,ग्राम प्रधान ढिंगवश राजेश तिवारी सोनी मोनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज प्रधान उतरार विनोद यादव, लल्ला तिवारी पहिलेपार, विनीत पांडेय रामनगर, विपुल पांडेय पत्रकार, विनोद मिश्रा पत्रकार, अरूण शुक्ला पत्रकार प्रधान राजापुर सुमित प्रताप सिंह,पुष्पेश पांडेय , विजय वैभव पाण्डेय, कुंवर मुन्नू सिंह,गौरव मिश्रा, प्रभात मिश्रा , प्रबंधक कुलदीप तिवारी,आनंद देव पांडेय प्रधान अर्जुन अतेरु, डाक्टर सबान, प्रदीप सिंह, सुमित तिवारी फूलमती ,शुभम सिंह प्रधान पहाड़पुर, बनोही,आदि मौजूद रहे।