दो सालों से बलिया बीजेपी मे सिर्फ संजय का ही राज,आगे भी संजय राज,संजय मिश्र को मिला जिलाध्यक्ष का ताज
मधुसूदन सिंह
बलिया।। पिछले लगभग दो सालों से बलिया बीजेपी मे चले आ रहे संजय राज को आगे दो सालों तक संजय ही चलाएंगे। जी हां, पिछले लगभग दो सालों से कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप मे कार्यरत संजय को उत्तराधिकारी भी संजय ही मिले है। यानि संजय (यादव ) के बाद भी संजय (मिश्र ) के हाथों मे ही बीजेपी की जिला इकाई की कमान रहेगी। साथ ही नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी (ब्राह्मण ) के बाद अब जिलाध्यक्ष संजय मिश्र (ब्राह्मण ) बनाये गये है। सपा के हाथों लोकसभा चुनाव मे ब्राह्मणो के चलते मिली हार का आगामी चुनाव मे बदला लेने के लिये बीजेपी ने जिले मे ब्राह्मणो को वरीयता दी है।
लंबे समय से बहु प्रतिक्षित भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा राविवार को भाजपा पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा द्वारा की गयी ।बत्तौर मुख्य अतिथि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता संजय मिश्रा को प्रदेश नेतृत्व द्वारा चयनित किये जाने की घोषणा की गई।जैसे ही मुख्य अतिथि द्वारा संजय मिश्रा के नाम की घोषणा हुई कार्यकर्ताओं मे जबरदस्त उत्साह के साथ नरेबाजी अबीर गुलाल फूल मालाओं की वर्षा होने लगी।ज्ञात हो की श्री मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के जिले के विभिन्न पदो पर कार्य कर चूके हैं। श्री मिश्रा के लंबे समय से सेवा करने का इनाम पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिला अध्यक्ष बना कर दिया है।वह इसके पूर्व उपाध्यक्ष, महामंत्री, मिडिया प्रभारी तथा युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
इस मौके पर केतकी सिंह, सुनिता श्रीवास्तव,निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय यादव, जयप्रकाश साहू,विजय बहादुर सिंह, नागेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह,नारद राय, धन्नजय कन्नौजिया,राजीव मोहन चौधरी, उपेंद्र पाण्डे, भगवान पाठक,बब्बन राजभर, जयप्रकाश जयसवाल, नितेश सिंह,रामजी सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अमिताभ उपाध्याय,माधव प्रसाद, संतोष पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह,अशोक यादव,प्रयाग चौहान , मनोरमा गुप्ता,कृष्णा पाण्डेय ,सोनी तिवारी,आदि उपस्थित रहे। संचालन राजीव मोहन चौधरी ने किया।
किशोरावस्था से संघ से जुड़ने वाले संजय मिश्र को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
बलिया। किशोरावस्था से ही संघ से जुड़े रहे संजय मिश्र को भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा बलिया जिलाध्यक्ष बनाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इनके नाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि संजय भाजयुमो जिलाध्यक्ष से लेकर भाजपा के जिला महामंत्री व उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वे पार्टी के साथ संघ की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। उनके नाम की घोषणा भाजपा के जिला कार्यालय पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने की।