बलिया में इन 10 स्थानों पर स्थापित किया जाएगा वाटर कूलर
बलिया।। ओ.एन.जी.सी. (फ्रंटियर बेसिन देहरादून-सी०एस०आर०) के सौजन्य से "आरुही विकास संस्थान" द्वारा जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज के मार्गदर्शन में जनपद बलिया में 10 वाटर कूलर स्थापित किया जाएगा।
जनपद बलिया में 10 स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित किया जाएगा, स्थानों का विवरण निम्नानुसार हैं-
विकास भवन परिसर, बलिया।
जिला कोषागार, बलिया।
कृषि भवन परिसर, बलिया।
जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर, बलिया।
जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय परिसर, बलिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बलिया।
जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय परिसर, बलिया
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया।
वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम, बलिया।
प्राथमिक विद्यालय गौठहुली नं0-2
आरुही विकास संस्थान्,जो कि सामाजिक एवं बुनियादी ढांचे के विकास में सक्रिय रुप से कार्यरत हैं। यह जनपद के लिए एक अनुकरणीय पहल है।