Breaking News

बीजेपी सरकार मे तहसीलों व थानों मे भ्रष्टाचार चरम पर : सनातन पांडेय





श्रीमन तिवारी 

बैरिया बलिया।।कस्बा में स्थित सुरजन बाबा के पोखरे पर सपा नेता राहुल सिंह के नेतृत्व में पीडीए चौपाल लगाई गई। इस चौपाल मे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राहुल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।  कहा कि प्रत्येक तहसील और थानों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। कहा कि बिना रिश्वत दिये गरीब जनता का काम नहीं हो रहा है। आमजन भ्रष्टाचार से त्रस्त है लेकिन बीजेपी मस्त है। श्री पांडेय ने जनता को आगाह किया कि मुफ्त मे राशन देकर बीजेपी आप सबको धोखा देकर सभी संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने पर आमादा है। अभी भी समय है चेत जाइये, नहीं तो संविधान मे जो आपको अधिकार मिला हुआ है, वह खत्म हो जायेगा। आरोप लगाया कि आज तक केंद्र में कई सरकारें आईं, लेकिन बलिया जिले में उद्योग के लिए एक भी कारखाना नहीं लगा। रसड़ा मे चीनी मिल व कताई मिल वर्षो से बंद है लेकिन कोई इनको फिर से चालू नहीं करा पा रहा है, यह दुर्भाग्य की बात है।

सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि शिक्षा इतनी महंगी कर दी गई है कि गरीब लोग अपने बच्चों के लिए तकनीकी,उच्च और स्वास्थ्य शिक्षा की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।सपा के प्रदेश सचिव संजय मिश्र ने कहा कि पूर्वांचल में जितने कार्य चल रहे हैं, सबका ठेका बाहरी कंपनियों को दिया गया है।गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली के लोग पूर्वांचल में आकर मलाई काट रहे हैं। यहां के लोग सिर्फ मजदूरी तक सीमित रह गए हैं।राहुल सिंह ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।तारकेश्वर मिश्र,एमएलसी आशुतोष सिन्हा,दशरथ यादव, जनार्दन मौर्य, राजप्रताप यादव, शैलेश सिंह,विद्या पासवान,राजकिशोर यादव ने विचार रखे।