निर्भय नारायण सिंह दुबारा बने उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष, अंकिता पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुन्ना राम को मिला जिला मंत्री का दायित्व
मधुसूदन सिंह
बलिया।। उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव गंगा बहुउद्देशीय सभागार मे श्री शशि शेखर वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ मऊ के पर्यवेक्षण मे चुनाव अधिकारी जय प्रकाश यादव खंड मंत्री आजमगढ़ के द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस अधिवेशन मे मनीष वर्मा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन कुमार पांडेय को जिला उप मंत्री, ओमप्रकाश धुसिया को जिला कोषाध्यक्ष और कृष्ण कुमार गुप्ता को जिला लेखा परीक्षक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इसके बाद चुनाव अधिकारी द्वारा जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिये चुनाव कराया गया। इस चुनाव मे जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने एक तरफ़ा जीत हासिल कर दुबारा जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वही जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक मात्र महिला प्रत्याशी श्रीमती अंकिता पांडेय ने भी एक तरफ़ा जीत हासिल की। वही मुन्ना राम जिला मंत्री के पद पर विजयी घोषित हुए।चुनाव अधिकारी जय प्रकाश यादव ने नई कार्यकारिणी के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
दुबारा जिलाध्यक्ष बनने के बाद निर्भय नारायण सिंह ने पिछले दिनों एक साथ 173 लेखपालों के स्थानांतरण को शासनादेश के खिलाफ बताते हुए इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही। वही एक गृहणी मां पत्नी सरकारी सेवक के साथ अब संगठन मे भी पदाधिकारी बनने वाली श्रीमती अंकिता पांडेय ने कहा कि मेरा प्रयास सबको साथ लेकर चलने का रहेगा, किसी भी साथी के साथ अन्याय होने के समय प्रतिरोध करने मे आगे खड़ी मिलूंगी। जिला मंत्री मुन्ना राम ने कहा कि जिले के किसी भी लेखपाल भाइयों का प्रशासनिक उत्पीड़न बर्दास्त नहीं कहा और अगर आंदोलन करना पड़ेगा, तो संगठन पीछे नहीं रहेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आशुतोष पांडेय जिला मंत्री मऊ, अमित कुमार यादव जिला उप मंत्री मऊ, अविनाश कुमार पूर्व तहसील अध्यक्ष मधुबन मऊ, प्रदीप तिवारी आदि प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने जनपद के सभी लेखपाल साथियों को सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने और समर्थन देने के लिये आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है।