पूर्व मुख्यायुक्त डॉ चंद्रशेखर उपाध्याय का निधन, स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने दी गार्ड ऑफ़ ऑनर संग श्रद्धांजलि
बलिया।। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, बलिया के पूर्व मुख्यायुक्त श्रद्धेय डॉ0 चन्द्रशेखर उपाध्याय के निधन पर स्काउट गाइड के पदाधिकारियों ने पूर्ण वर्दी व अनुशासन में चन्द्रशेखर नगर स्थित उनके आवास पर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यायुक्त मेजर दिनेश सिंह, जिला कमिश्नर रोवर व प्रधानाचार्य कृष्ण देव मिश्रा, जिला स्काउट मास्टर अरविंद कुमार सिंह, जिला सचिव राजेश कुमार सिंह, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर निर्भय नारायण सिंह, जिला संगठन कमिश्नर सौरभ कुमार पाण्डेय , ट्रेनिंग काउन्सलर उपेंद्र नारायण सिंह व नित्यानंद पांडेय उपस्थित रहे।