Breaking News

महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के लिए जिलाधिकारी ने की समिति गठित

 




बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर तथा विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर का तैयार किया जाएगा प्रस्ताव

 मुख्य राजस्व अधिकारी की देखरेख में तैयार होगा प्रस्ताव 

जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को बनाया समिति का अध्यक्ष

 बलिया।। जिलाधिकारी  प्रवीण कुमार लक्षकार ने काशी (वाराणसी) में अवस्थित बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर तथा मिर्जापुर में अवस्थित विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर पौराणिक और ऐतिहासिक महर्षि भृगु मंदिर के कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए समिति गठित किया है।

         यह जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन ने देते हुए बताया कि जनपद बलिया में हजारों वर्षो से अवस्थित पौराणिक, धार्मिक व पवित्र भृगु मन्दिर के जीर्णोद्धार, सौन्दर्यीकरण, विस्तार आदि करके आधुनिक भृगु कॉरिडोर का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए भूमि का सर्वे, अधिग्रहण, मूल्यांकन, अवधारणा, आर्किटेक्ट प्लान आदि के संबंध में प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा समिति का गठन किया गया है।


 

          


   समिति का अध्यक्ष मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को बनाया गया है। इसके साथ ही भूमि अध्याप्ति अधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग, सहायक उप निबंधक स्टाम्प एवं निबंधन एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया को समिति का सदस्य बनाया गया है।

             समिति द्वारा शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष अग्रिम कार्यवाही करने के लिए प्रस्तुत किया जायेगा।