Breaking News

जनता से स्व बच्चा पाठक का पारिवारिक रिश्ता, लम्बे राजनैतिक कैरियर का बना कारण : वीरेंद्र सिंह मस्त







बलिया।। पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की पुण्यतिथि बुधवार को कदम चौराहा पर श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कहा कि राजनीति में नेता व जनता के बीच एक परिवार की तरह का रिश्ता होता है। परिवार के सदस्य एक-दूसरे से नाराज हो सकते हैं, लेकिन पारिवारिक सम्बंध हमेशा कायम रहता है। यही कारण था कि पूर्व मंत्री बच्चा पाठक ताउम्र अपने लोगों के बीच बने रहे और अंतिम समय तक राजनीति मे प्रभावी रहे। स्व पाठक एक करिश्माई व्यक्तित्व के स्वामी थे।


 



कार्यक्रम में अवध बिहारी चौबे, गोपाल जी सिंह, पूर्व विधायक सुधीर राय, डा विश्राम यादव,  यशपाल सिंह, राजकुमार पाण्डेय, सुनील सर्राफ, नगरपालिका अध्यक्ष सन्तलाल गुप्ता उर्फ मिठाई लाल, सभासद ददन यादव, पवन गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, गौरव पाठक, बृजेश सिंह गाट, गोवर्धन पाण्डेय, सोनी तिवारी, अनिल सिंह, कमलेश पाण्डेय, अरविंद गांधी, राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, महावीर पाठक, अक्षयबर पाण्डेय, सौरभ पाठक, राजेश्वर द्विवेदी, पुनित पाठक, शंकर भोला आदि थे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय व संचालन संतोष तिवारी ने किया। आयोजक सियाराम यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।