Breaking News

जिलाधिकारी के आदेश पर चला नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों मे अवैध होर्डिंग बैनरों के खिलाफ अभियान, मचा हड़कंप




बलिया। जिलाधिकारी बलिया द्वारा जनपद के समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत में लगे अवैध होर्डिग बैनर पोस्टर को दो दिन में हटाने हेतु निर्देशित किया गया।

        जिलाधिकारी महोदय के उक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 20 अप्रैल 2025 को जनपद बलिया के कुल 12 निकायों में 277 होर्डिंग/बैनर,127साइनेज,204 पोस्टर तथा 73 दीवारों से पेंटिंग हटाई गई।

 


     


 


नगर पालिका परिषद बलिया में कुल 126, नगर पालिका परिषद रसड़ा में कुल 49, नगर पंचायत सिकंदरपुर में 69, नगर पंचायत बेल्थरा रोड में 107, नगर पंचायत रेवती में 26, नगर पंचायत बांसडीह में 39, नगर पंचायत सहतवार में 59, नगर पंचायत रतसर कला में 31, नगर पंचायत बैरिया में 45, नगर पंचायत मनियर में 32, नगर पंचायत चितबड़ागांव में 46 होर्डिंग बैनर साईनेज पोस्टर पेंटिंग आदि हटाए गए।

        सार्वजनिक स्थल पर होर्डिंग लगाने वाले सभी अवैध व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यकतानुसार सुधार न होने पर जुर्माना और प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।